Tracks
Song Details, Audio Streaming Links & Lyrics
For the fullest experience of sound and emotion, listen on headphones or a home audio system.
Visit About to explore the ideas behind this project.
For the fullest experience of sound and emotion, listen on headphones or a home audio system.
Visit About to explore the ideas behind this project.
मिले ज़िंदगी से फुरसत तो बता देना
मिले उलझनों से राहत तो बता देना
याद करते हैं हमें लोग ज़रूरत के समय
आपकी हो कोई ज़रूरत तो बता देना
कोई रिश्ता नहीं था किसी ख़ुशामद से कभी
है लगानी कोई तोहमत तो बता देना
होते हैं लोग खफ़ा आईना दिखाने पर
नहीं उनकी ये फ़ितरत तो बता देना
रंजिशें मिटती नहीं एकतरफ़ा मिटाने से कभी
हुई कम है ये नफ़रत तो बता देना
न बुझेगी लौ उम्मीद की इसमे दम काफी है
फिरसे कोशिश का उठा एक कदम काफी है
न लड़ सकते हो ताकत से या हथियारोंसे
पर लिख सकते हो तो सिर्फ कलम काफी है
वक्त मसरूफ है सदियों के घाव भरने में
क्या करें वो भी अकेला है जखम काफी है
बेवजह प्यार की उम्मीद नहीं है किसीसे
बेवजह नफरत न करेंगे ये कसम काफी है
सुलह मुश्किल है ख्वाबों का हकीकत से
जिंदगी है यही तो बस ये हि जनम काफी है
ये दौड धूप, ये कश्मकश
कहीं ले सके, सांसों के कश
दिन ढल चुका, और चाँद भी आधा है
आज शाम, अपना जीने का इरादा है
आज शाम, अपना पीने का इरादा है
आज शाम...
है ये कौनसी, अजनबी डगर
ना हैं मंजिलें, चलते हैं मगर
है लम्हों की कमी, पर ख्वाहिशें जादा हैं
आज शाम, ये दिल शहजादा है
आज शाम, अपना पीने का इरादा है
आज शाम...
जो थी हसरतें, अब हैं जरूरतें
पर ना बदल सकीं, ये हकीकतें
कब तक करें इंतजार, जिंदगी बे-इरादा है
आज शाम, यारों खुद से अपना वादा है
आज शाम, अपना पीने का इरादा है
आज शाम...
ये दौड धूप, ये कश्मकश
कहीं ले सके, सांसों के कश
दिन ढल चुका, और चाँद भी आधा है
आज शाम, अपना जीने का इरादा है
आज शाम, अपना पीने का इरादा है
आज शाम...
है ये कौनसी, अजनबी डगर
ना हैं मंजिलें, चलते हैं मगर
है लम्हों की कमी, पर ख्वाहिशें जादा हैं
आज शाम, ये दिल शहजादा है
आज शाम, अपना पीने का इरादा है
आज शाम...
जो थी हसरतें, अब हैं जरूरतें
पर ना बदल सकीं, ये हकीकतें
कब तक करें इंतजार, जिंदगी बे-इरादा है
आज शाम, यारों खुद से अपना वादा है
आज शाम, अपना पीने का इरादा है
आज शाम...